जुलाई 26, 2025 12:32 अपराह्न

printer

तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना

जम्मू के भगवतीनगर आधार-शिविर से आज तड़के 2 हजार 300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का एक और जत्था श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इनमें 1 हजार 890 पुरुष, 377 महिलाएँ, छह बच्चे, 46 साधु और पाँच साध्वियाँ शामिल हैं। इनमें से 741 तीर्थयात्री बालतल आधार- शिविर के लिए, जबकि 1 हजार 583 तीर्थयात्री पहलगाम आधार-शिविर के लिए रवाना हुए।