मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2024 12:49 अपराह्न

printer

तीरंदाजी विश्व कप की पुरुष स्पर्धा में भारत ने जीता स्वर्ण 

चीन में शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप में रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण जीत लिया है। भारतीय तीरंदाजों धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव की तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियनों को हराकर यह खिताब जीता। यह पहला मौका है जब तीरंदाजी के विश्व कप फाइनल में, भारत ने धुरंधर तीरंदाजों को पीछे छोड़कर जीत दर्ज की है। इससे आगामी पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के  शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। पूर्व विश्व नंबर-1 दीपिका कुमारी को महिला रिकर्व व्यक्तिगत सेमीफाइनल में एक और पदक की तलाश है।

इससे पहले मौजूदा एशियाई चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कल महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग स्पर्धा में चौथा स्वर्ण पदक जीता। प्रियांश ने पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में पहला विश्व कप रजत जीता।