फ़रवरी 6, 2025 8:35 अपराह्न

printer

तीन लाख 66 हजार शिकाय‍तों का निर्धारित समय सीमा 21 दिन में समाधान

सरकार की ओर से पिछले साल अगस्‍त में शिकायतों के निपटान के लिए जारी व्‍यापक दिशानिर्देश जारी होने के बाद से तीन लाख 66 हजार शिकाय‍तों का निर्धारित समय सीमा 21 दिन में समाधान किया गया है। राज्‍यसभा में आज एक लिखित उत्‍तर में कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने बताया कि 90 मंत्रालयों और विभागों ने केन्‍द्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल पर 54 हजार शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्‍त किए हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष 28 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया और इनमें से दस हजार, 28 मंत्रालयों से संबंधित थी। सात लाख साठ हजार से अधिक शिकायतें राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से संबंधित थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला