नवम्बर 27, 2025 1:57 अपराह्न

printer

तीन दिसंबर को केरल में आयोजित नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिसंबर को केरल में आयोजित नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इस कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगे। कार्यक्रम तिरुवनंतपुरम के पास शंगुमुखम बीच पर आयोजित होगा। इस प्रदर्शन में भारतीय नौसेना की क्षमताओं और ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।