दिसम्बर 16, 2024 4:36 अपराह्न

printer

तीन दिवसीय झारखंड तलवारबाजी प्रतियोगिता में 19 गोल्ड, 16 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के साथ रांची टीम चैंपियन बनी

तीन दिवसीय झारखंड तलवारबाजी प्रतियोगिता में 19 गोल्ड, 16 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के साथ रांची टीम चैंपियन बनी। रांची की टीम ने कुल 62 मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ को दूसरा और हजारीबाग को तीसरा स्थान मिला।

 

राजधानी रांची के आईडियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 जिलों के करीब दो सौ पचास प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।