तीन दिवसीय भारत अंतराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन- आई.आई.सी.डी.ई.एम 21 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन भारतीय निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान- आई.आई.आई.डी.ई.एम तथा लोकतंत्र और चुनावी सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थान -आईडीईए के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
आज नई दिल्ली में सम्मेलन के बारे में मीडिया को संबोधित करते हुए आई.आई.आई.डी.ई.एम के महानिदेशक राकेश वर्मा ने बताया कि सम्मेलन का विषय समावेशी, शांतिपूर्ण, लचीले और टिकाऊ विश्व के लिए लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन चुनाव प्रबंधन निकायों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा, जिससे वे वैश्विक चुनौतियों पर एक साझा दृष्टिकोण विकसित कर सकें और सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा कर सकें। इस अवसर पर श्री वर्मा ने सम्मेलन के लोगो- आई.आई.सी.डी.ई.एम- 2026 का भी अनावरण किया।
आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए आई.आई.आई.डी.ई.एम महानिदेशक राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं और चुनाव प्रबंधन निकायों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श के अलावा, विभिन्न सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा।