सितम्बर 2, 2024 2:58 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

तीन और चार सितम्बर को होगी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की बीएड काउंसलिंग

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में नवीनतम शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 4 वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम के दूसरे चरण की काउंसलिंग कल और बुधवार को होगी। राष्ट्रीय पात्रता एजेंसी 2024 से प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ऐसे छात्र जो किन्हीं कारणों से कुमाऊं विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाये थे, उन्हें भी ऑफलाइन पंजीकरण के माध्यम से मेरिट श्रेष्ठता सूची के आधार पर काउंसलिंग-प्रवेश में शामिल किया जाएगा।