नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल ए पी सिंह और थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज नई दिल्ली में संयुक्त कार्रवाई करने के विषय पर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान तीन सेना प्रमुखों ने आपसी समन्वय के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की।
भारतीय सेना के अनुसार यह संबोधन संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया और भविष्य की युद्धक गतिविधियों में नौसेना तथा वायुसेना के बीच एकीकृत समन्वय बढाने पर विशेष जोर दिया गया।