राज्य के तीनों सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव को लेकर 6 हजार 2 सौ 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 53 लाख 23 हज़ार 8 सौ 86 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित राजमहल सीट के लिए 17 लाख 4 हज़ार 6 सौ 71, अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित दुमका सीट के लिए 15 लाख 91 हज़ार 61 और गोड्डा संसदीय सीट के लिए 20 लाख, 28 हज़ार 1 सौ 54 मतदाता वोट करेंगे।
इन सभी सीटों के लिए 27 लाख 5 सौ 38 पुरुष, 26 लाख 23 हज़ार 3 सौ 15 महिला, 76 हज़ार 6 सौ 72 दिव्यांग, 33 थर्ड जेंडर, पचासी वर्ष से अधिक उम्र के 30 हज़ार 3 सौ 83 तथा 100 साल से अधिक उम्र के 4 सौ 39 वोटर हैं। वहीं कुल मतदान केंद्रों में 4 हज़ार 7 सौ 01 ग्रामीण और 2 सौ 91 शहरी इलाकों में अवस्थित हैं।