फ़रवरी 8, 2026 12:00 अपराह्न

printer

तिरुपति में ध्वजारोहण समारोह के साथ शुरू हुआ श्री कपिलेश्वर स्वामी मंदिर का वार्षिक ब्रह्मोत्सव

तिरुपति में श्री कपिलेश्वर स्वामी मंदिर का वार्षिक ब्रह्मोत्सव आज ध्वजारोहण समारोह के साथ भव्य और पारंपरिक रूप से शुरू हुआ। वैदिक मंत्रों के साथ नंदी की छवि वाला पवित्र ध्वज आज शुभ मकर लग्न में फहराया गया। यह अनुष्ठान पंचमूर्तियों की दिव्य उपस्थिति में शैव शास्त्रों के अनुसार संपन्न किया गया। मंदिर की परंपरा के अनुसार ध्वजस्तंभ का विशेष अभिषेक वर्ष में केवल एक बार ब्रह्मोत्सव के दौरान ध्वजारोहण के दिन किया जाता है।