ताजा रूझानों में कोडरमा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को पन्चानबे हजार से ज्यादा मत मिल चुके हैं और वे अपने प्रतिद्वंदी सीपीआई एमएल के विनोद सिंह से बियालीस हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं खूंटी सीट से केन्द्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्य़ाशी अर्जुन मुण्डा अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के कालीचरण मुण्डा से 56 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे है।
कालीचरण मुंडा को अब तक जहां एक लाख छियतर हजार के लगभग मत मिले हैं, वहीं अर्जुन मुंडा को एक लाख 19 हजार वोट आए हैं। दुमका सीट से भाजपा की सीता सोरेन को अबतक एक लाख सात हजार वोट मिल चुके है और वे 13 हजार मतों से झामुमो के नलिन सोरेन पर बढ़त बनाई हुई है। गोड्डा में कांग्रेस के प्रदीप यादव पर भाजपा के निशिकांत दूबे को लगभग पांच हजार मतों की बढ़त प्राप्त है।
निशिकांत दूबे को अभी तक एक लाख 56 हजार और प्रदीप यादव को एक लाख इक्यावन हजार मत मिले हैं। चतरा में भाजपा के कालीचऱण सिंह ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी पर लगभग तेरह हजार वोटों मतों की लीड ले रखी है। रांची सीट से भाजपा के संजय सेठ को अभी तक एक लाख 95 हजार सात सौ अस्सी वोट मिले हैं और उन्हें कांग्रेस की यशस्विनी सहाय पर उनसठ हजार नौ सौ साठ मतों की बढ़त प्राप्त है।
धनबाद में कांग्रेस की अनुपमा सिंह पर भाजपा के ढुलू महतो ने लगभग 47 हजार मतों की बढ़त ले ली है। जमशेदपुर में भाजपा के विद्युत वरण महतो एक लाख चालीस हजार मतों से झामुमो के समीर मोहंती पर बढ़त बना लिए हैं। लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत को भाजपा के समीर उरांव पर करीब 27 हजार मतों की बढ़त प्राप्त है। पलामू से भाजपा के वीडी राम राजद की ममता भुईंया से लगभग एक लाख चार हजार और हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल को कांग्रेस के जेपी भाई पटेल पर 57 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त प्राप्त है।