नवम्बर 12, 2025 5:56 अपराह्न

printer

ताईवान में आज फंग-वोंग तूफान आने से पहले आठ हजार तीन सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है

ताईवान में आज फंग-वोंग तूफान आने से पहले आठ हजार तीन सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। तूफान के कारण ताईवान के पूर्वी तट पर रिकॉर्ड बारिश हुई और बाढ़ आ गई। इससे 51 लोग घायल हुए हैं जबकि घरों और सड़कों पर पानी भर गया।

    बंदरगाह शहर सुआओ में एक हजार से अधिक घर पानी में डूब गए। यहां कल रिकॉर्ड 648 मिमी बारिश दर्ज हुई। ज़्यादातर लोगों को यिलान और हुआलिएन से निकाला गया, जहाँ उत्तरी मानसून के कारण बारिश तेज़ हो रही है। इस बीच, दक्षिणी ताइवान में दफ्तर और शैक्षणिक संस्‍थान बंद कर दिए गए।

    ताईवान के मौसम विभाग ने बताया कि इस वर्ष के अंत में तूफान आ रहे हैं और चेतावनी दी कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ सकती है।

    इससे पहले, फंग-वोंग तूफान से फिलीपींस में 27 लोगों की मृत्‍यु हो गई थी। इसके प्रशांत महासागर पहुंचने से पहले ताइवान के दक्षिणी हिस्‍से में पहुंचने की आशंका है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला