ताइवान में आज सुबह पूर्वी तट पर आए 7 दशमलव 4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। भूकंप के झटकों ने हुलिएन पर्वतीय क्षेत्र और राजधानी ताइपे को बुरी तरह प्रभावित किया। अधिकारियों ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि 25 वर्षों में आये सबसे शक्तिशाली इस भूकंप में नौ सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप के कारण भूस्खलन भी हुआ है। बचावकर्मी एक सौ से अधिक लोगों की तलाश कर रहे हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं। इस बीच, जापान सहित पड़ोसी देशों में त्सुनामी की कुछ चेतावनियाँ वापस ले ली गई हैं। जापान ने उड़ान प्रतिबंध हटा दिए हैं लेकिन स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
Site Admin | अप्रैल 3, 2024 8:34 अपराह्न
ताइवान में आज सुबह पूर्वी तट पर आए 7 दशमलव 4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है