ताइवान ने कहा है कि कल उसकी समुद्री सीमा के पास चीन के 27 सैन्य विमान और आठ नौसैनिक पोत की गतिविधियां देखी गईं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 27 में से 19 विमान मध्य रेखा से आगे बढ़कर वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में प्रवेश कर गए। चीन द्वारा परमाणु शस्त्रागार के विस्तार को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
Site Admin | अक्टूबर 18, 2025 1:29 अपराह्न
ताइवान ने समुद्री सीमा के पास चीन के 27 सैन्य विमानों और 8 नौसैनिक पोतों की गतिविधि की पुष्टि की