जनवरी 12, 2026 10:21 अपराह्न

printer

ताइवान ने चीन पर फर्जी समाचार साइटें बनाने और गलत सूचना फैलाने के लिए चीनी आई.टी. और मार्केटिंग फर्मों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है

ताइवान ने चीन पर फर्जी समाचार साइटें बनाने और गलत सूचना फैलाने के लिए चीनी आई.टी. और मार्केटिंग फर्मों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह ताइवान के खिलाफ युद्ध का हिस्सा है। ताइवान स्थित सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो-एनएसबी ने ताइवान के खिलाफ पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की युद्ध रणनीति के विश्लेषण में अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए हैं। ताइवान की राष्ट्रीय खुफिया टीम ने 45 हजार से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और 23 लाख से अधिक गलत सूचनाओं की पहचान की है।

    एनएसबी ने बताया कि ये वेबसाइटें पहले आकर्षक और लुभावनी सामग्री से फॉलोअर्स को आकर्षित करती हैं और फिर ताइवान के लोगों के दृष्टिकोण को प्रभावित करने के लिए अपने पोस्ट को राजनीतिक पोस्ट में बदल देती हैं।