मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 19, 2025 9:02 पूर्वाह्न

printer

ताइवान ने कहा कि पिछले 24 घंटों में देश के चारों तरफ चीनी विमानों और युद्धपोतों को संचालन करते देखा

ताइवान ने बढ़ती सुरक्षा चिंता और चीन की आक्रामक रवैये के बीच कहा है कि उसने पिछले 24 घंटों में देश के चारों तरफ चीन के विमानों और युद्धपोतों को संचालन करते देखा है। विमान और युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश कर गए।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार कल ताइवान के चारों तरफ चीन के 59 सैन्य विमानों और नौ नौसैनिक जहाजों की उड़ान का पता चला है। जिसमे 43 उड़ानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया। मंत्रालय ने कहा कि ताइवान सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की है और लड़ाकू वायु गश्ती विमान, नौसेना के जहाज और तटीय मिसाइल प्रणालियों को काम पर लगाया है।

इस बीच, ताइवान ने अपना पहला युद्ध अभ्यास जारी रखा, जिसमें सेना ने चीन की सेना को राजधानी ताइपे तक आने से रोकने के लिए एंटी-लैंडिंग युद्ध का अभ्यास किया।

वहीं, स्टेट काउंसिल के चीनी ताइवान मामलों के कार्यालय ने ताइवान के राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन की मुख्य भूमि के खिलाफ ताइवान की उत्तेजक कार्रवाई आत्म-विनाश का कारण बन सकती है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला