अगस्त 6, 2025 1:00 अपराह्न

printer

ताइवान ने कहा कि उसने आज अपनी जल सीमा के निकट चीन की बढ़ी हुई सैन्‍य गतिविधियां देखीं

ताइवान ने कहा है कि उसने आज सुबह अपनी जल सीमा के निकट चीन की बढ़ी हुई सैन्‍य गतिविधियां देखीं। ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया है कि चीन के 16 सैन्‍य विमान, छह नौसेना जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के आस-पास घूम रहे हैं। आठ विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्‍य की मध्‍य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तरी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान जोन में प्रवेश किया। इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है।