अगस्त 21, 2025 11:52 पूर्वाह्न

printer

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने अपने प्रादेशिक जलक्षेत्र में 22 चीनी विमानों और 5 चीनी नौसैनिक जहाजों को सक्रिय पाया

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने आज अपने प्रादेशिक जलक्षेत्र में 22 चीनी विमानों और पाँच चीनी नौसैनिक जहाजों को सक्रिय पाया। मंत्रालय के अनुसार, इन 22 विमानों में से 15 ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया, जबकि ताइवान के आसपास सक्रिय 5 पीएलएएन जहाजों का पता चला। एक्स पर एक पोस्ट में, ताइवान के मंत्रालय ने कहा कि हमने स्थिति पर नज़र रखी है और तदनुसार प्रतिक्रिया दी है।