ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्र के आसपास चीनी सैन्य गतिविधियों में बढ़ोतरी की सूचना दी है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक द्वीप के पास पांच पीएलए विमानों और आठ पीएलएएन जहाजों की गतिविधियों का पता चला है। तीन विमानों ने ताइवान के पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा क्षेत्र में मध्य रेखा पार की है।
ताइवान ने अपने वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में इसी तरह की घुसपैठ के साथ पांच पीएलए विमानों और छह पीएलएएन जहाजों की गतिविधियों की सूचना दी थी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेनाओं ने स्थिति पर नज़र रखी और प्रतिक्रिया भी दी।
चीनी घुसपैठ और प्रभाव का मुकाबला करने के लिए ताइवान राष्ट्रपति विलियम लाइ की 17 सूत्रीय रणनीति के तहत अपने सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे में सुधार कर रहा है। कार्यकारी युआन ने 120 प्रमुख कार्यों की पहचान की है और चीन के बढ़ते खतरों के खिलाफ आर्थिक, साइबर सुरक्षा और रक्षा समायोजन मजबूत करने के लिए 21 कानूनों में संशोधन या उन्हें लागू करने की योजना बनाई है।