नवम्बर 10, 2025 5:19 अपराह्न

printer

ताइवान के आसपास आज सुबह चीन के सैन्य विमान और सात नौसैनिक जहाजों की छह उड़ानें देखीं गईं

ताइवान के आसपास आज सुबह चीन के सैन्य विमान और सात नौसैनिक जहाजों की छह उड़ानें देखीं गईं। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि छह में से दो उड़ानें ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करके द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गईं। मंत्रालय स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और कार्रवाई कर रहा है। कल भी ऐसा ही चीन का सैन्य अभियान हुआ था। ताइवान ने अपनी सीमाओं के पास 10 ​​विमानों और जहाजों की उड़ानें देखीं थी। ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा ताइवान और चीन के बीच एक अनौपचारिक सीमा के रूप में कार्य करती है। लेकिन चीन ने हाल के वर्षों में ताइपे के खिलाफ अपने दबाव अभियान के अन्‍तर्गत इस सीमा का लगातार उल्लंघन किया है। यह नवीनतम सैन्य गतिविधि ताइवान जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच हुई है क्योंकि चीन द्वीप के आसपास रोजाना अभियान चला रहा है।