फ़रवरी 17, 2026 8:46 अपराह्न

printer

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का आत्मघाती हमला, 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए

पाकिस्तान में, अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर ज़िले में संयुक्‍त चेजांच चौकी में विस्फोटक से लदी गाड़ी घुसने से 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

    यह घटना बाजौर ज़िले की वार मामुंड तहसील में पुलिस थाने पर हमले में अधिकारी के मारे जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। पिछले वर्ष दिसंबर में, ज़िले में एक मेजर रैंक के ऑफिसर की हत्या कर दी गई थी।