तमिलनाडू के पेरम्बलुर में एक सड़क दुर्घटना में कॉलेज के 15 से अधिक विद्यार्थी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना तिरुचि-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरुचि सेंट्रल बस स्टैंड से रवाना हुई कॉलेज बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। बस कई वाहनों से टकरा गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। दस से अधिक विदयार्थी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Site Admin | सितम्बर 26, 2025 5:03 अपराह्न
तमिलनाडू के पेरम्बलुर में एक सड़क दुर्घटना में 15 से अधिक विद्यार्थी घायल
