तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्र से श्रीलंका के साथ उचित राजनयिक कार्रवाई करके हिरासत में लिए गए सभी मछुआरों और उनकी नौकाओं की तत्काल रिहाई सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर को लिखे पत्र में श्री स्टालिन ने कहा कि यह गहरी चिंता का विषय है कि श्रीलंका के अधिकारी लगातार तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार और उनकी नौकाओं को जब्त कर रहे हैं। आज की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की 254 नौकाएं और 90 मछुआरे श्रीलंका की हिरासत में हैं।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 3:21 अपराह्न
तमिलनाडु: सीएम एम के स्टालिन ने केंद्र से श्रीलंका द्वारा हिरासत में लिए गए सभी मछुआरों की रिहाई का आग्रह किया