मार्च 1, 2026 12:52 अपराह्न

printer

तमिलनाडु सरकार ने खाड़ी देशों में फंसे राज्य के निवासियों के लिए शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

तमिलनाडु सरकार ने खाड़ी देशों में रहने वाले या घूमने गए राज्य के निवासियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। नई दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 011-2419 3300 और 9289516712 हैं। भारत में अनिवासी तमिल कल्याण विभाग की हेल्पलाइन 1800 309 3793 है। 91 80 6900 9900 या 91 80 6900 9901 पर मिस्ड कॉल भी दी जा सकती है।

 

इज़राइल और ईरान के बीच अचानक बढ़े तनाव के कारण चेन्नई से दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे मध्य पूर्व के गंतव्यों के लिए कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कल चेन्नई से विभिन्न एयरलाइनों द्वारा संचालित कम से कम 15 उड़ानें रद्द की गईं हैं। इंडिगो, ओमान एयर, एयर अरबिया, एमिरेट्स, कतर और ओमान एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ने भी मध्य पूर्व के कई हिस्सों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं।