अक्टूबर 30, 2024 1:44 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में स्वतंत्रता सेनानी पसुम्पोन मुथुरामलिंगर की 116वीं जयंती मनाई गई

तमिलनाडु में स्वतंत्रता सेनानी पसुम्पोन मुथुरामलिंगर का 116वां जन्मदिन गुरु पूजा के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने उनके जन्म स्थान जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि मुथुरामलिंगर एक महान योद्धा थे और उनके सम्मान में राज्य सरकार ने कई स्मारक बनवाए हैं।

 

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भी मुथुरामलिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस को याद किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुथुरामलिंगर हमेशा कहते थे कि देश और अध्यात्म एक ही हैं।