नवम्बर 30, 2025 10:21 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में बस दुर्घटना में 11 मौतें, 54 घायल; राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा की

तमिलनाडु में शिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर के पास एक बस दुर्घटना में ग्यारह लोगों की मौत हो गई और 54 घायल हो गए। अरनथांगी से डिंडीगुल और तिरुपत्तूर से कराईकुडी जा रही सरकारी बसें आज देर शाम तिरुपत्तूर के पास आपस में टकरा गईं।

घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छुट्टी पर गए चिकित्सकों को तुरंत अस्पताल लौटने का आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि मेट्टुपालयम से आई बस का ड्राइवर कथित तौर पर गाड़ी चलाते हुए सो गया था। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

गंभीर रूप से घायलों को मदुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को तीन लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और आंशिक रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।