मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 28, 2024 8:59 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में प्रशासन ने लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकालने के लिए तटरक्षक बल से किया अनुरोध, बचाव अभियान शुरू

तमिलनाडु में प्रशासन ने लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय तटरक्षक बल से अनुरोध किया। इसके बाद तटरक्षक बल ने बचाव अभियान चलाया। कुड्डालोर के छह मछुआरे निजी नावों में सवार होकर समुद्र में गए थे और वे खराब मौसम के कारण फंस गए थे। नावें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और बाद में डूब गईं।

   

मछुआरों के अलावा फैक्ट्री के चार कर्मचारी भी फंसे हुए थे और उन्हें निकालने की सख्त जरूरत थी। जेटी तक सड़क मार्ग न होने और लगातार चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के अधिकारियों ने बचाव  के लिए तटरक्षक बल से अनुरोध किया।

   

राज्य के अनुरोध पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए तटरक्षक बल एयर स्टेशन चेन्नई से एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ बचाव अभियान शुरू किया। प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद, तटरक्षक ने सफल अभियान चलाया और सभी 10 लोगों को सुरक्षित रूप से चिथिराइपेट्टई पहुंचाया गया।