केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने आज आरोप लगाया कि तमिलनाडु में डीएमके सरकार हमेशा तमिल भाषा का संरक्षक होने का दावा करती है लेकिन उसने तमिल लोगों के लिए कुछ नहीं किया।
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में मुरुगन ने तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन पर आरोप लगाया कि वे हमेशा अलग देश, अलग राज्य और अलग भाषा की बात करते हैं। श्री मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिल साहित्य की बात करते हैं और तमिल गौरव के सम्मान में काशी तमिल संगमम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग डीएमके के झूठे प्रचार को समझते हैं और उसे सत्ता से बाहर कर देंगे।