तमिलनाडु में चेन्नई होटल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से खाद्य उद्योग के लिए आवश्यक व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में हस्तक्षेप करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. रवि ने कहा है कि चेन्नई शहर में एलपीजी सिलेंडरों की कमी को देखते हुए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों को आवश्यक आपूर्ति सूची में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आईटी उद्योग, कॉलेज, पर्यटन, यात्री और शादियों व सम्मेलनों के भोज स्थल मुख्य ग्राहक हैं जिन पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। श्री रवि ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे को तुरंत हल करने की अपील की है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 11:51 पूर्वाह्न
तमिलनाडु में चेन्नई होटल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से खाद्य उद्योग के लिए आवश्यक व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में हस्तक्षेप करने की अपील की