मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 4, 2025 10:44 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

 

झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। गुजरात, कोंकण और गोवा में आज गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।