मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी बादल गरजने और बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया है।
इसी प्रकार की स्थिति पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रहने की संभावना है। अंडमान सागर, मध्य-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, म्यांमार के तटों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों पर 55 किलोमीटर की प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 233 दर्ज किया गया।