मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कल रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। मध्य भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
Site Admin | नवम्बर 26, 2024 9:14 अपराह्न
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग
