फ़रवरी 23, 2026 9:08 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के अंतर्गत गणना पूरी होने के बाद आज तमिलनाडु  की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। नई सूची के अनुसार, मतदाताओं की संख्या जो पहले छह करोड़ 41 लाख थी, घटकर पांच करोड़ 67 लाख हो गई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने चेन्नई में कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में पूर्ण निर्वाचन आयोग इस महीने की 26 और 27 तारीख को राज्य का दौरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि आयोग जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी कहा कि उचित सत्यापन प्रक्रिया के बाद चुनाव की घोषणा होने तक मतदाता सूचियों को अद्यतन करने का काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति वेबसाइट पर अपना नाम देख सकता है।