फ़रवरी 11, 2026 8:15 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु: जनगणना की तैयारियों को लेकर आयोजित किया गया राज्य स्तरीय सम्मेलन

तमिलनाडु में आगामी 2027 की जनगणना की तैयारियों को लेकर कल राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सभी जिला कलेक्टरों और नगर प्रशासन के आयुक्तों ने भाग लिया। चेन्नई में आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव और राजस्व प्रशासन आयुक्त एम. सुंदरेश बाबू ने की।

   

सम्मेलन में जनगणना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सामाजिक-आर्थिक महत्व, प्रक्रिया से संबंधित कानूनी प्रावधान और वैधानिक दायित्वों पर विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई। इस सम्मेलन में 2027 की जनगणना के लिए विशेष रूप से तैयार की गई नई विशेषताएं और कार्यप्रणाली, डेटा की सटीकता और संग्रह की गति बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक और डिजिटल प्लेटफार्मों के उपयोग पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने मुख्य जनगणना से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव भी साझा किए।