मार्च 29, 2026 10:12 अपराह्न

printer

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने आज डीएमके पार्टी का चुनावी घोषणापत्र किया जारी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने आज डीएमके पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में कल्याण विस्तार और आर्थिक विकास के उपायों को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को अपने वर्तमान विकास पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। श्री स्टालिन ने दावा किया कि डीएमके सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है और यदि वह फिर से निर्वाचित होती है तो मौजूदा योजनाओं को और आगे बढ़ाएगी।

प्रमुख घोषणाओं में, महिला मुखियाओं के लिए मासिक सहायता राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये की जाएगी, जिससे 1 करोड़ 37 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ होगा। वृद्धावस्था पेंशन भी बढ़ाकर दो हजार रुपये की जाएगी।इस बीच, राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन कल से शुरू होंगे।