मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 31, 2024 6:51 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कन्याकुमारी में किया क्लासिक ग्लास ब्रिज का अनावरण

तमिलनाडु में प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल कन्याकुमारी के ताज में एक और रत्न जोड़ा गया है। समुद्र पर भारत के पहले ग्लास ब्रिज का कल उद्घाटन किया गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने क्लासिक ग्लास ब्रिज का अनावरण किया। यह ब्रिज 133 फीट ऊंची संत तिरुवल्लुवर प्रतिमा और विवेकानंद रॉक मेमोरियल को जोड़ता है। यह पुल पर्यटकों को नीचे लहराते समुद्र को देखने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों के बीच हवादार सैर के आनंद का अनुभव कराएगा। 37 करोड़ की लागत से निर्मित, 77 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन तिरुवल्लुवर प्रतिमा के रजत जयंती समारोह के रूप में किया गया था, जिसे अब राज्य सरकार ने स्टैच्यू ऑफ विजडम का नाम दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला