नवम्बर 10, 2025 4:55 अपराह्न

printer

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले के चौदह मछुआरों को आज श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले के चौदह मछुआरों को आज श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। वे इस महीने की 8 तारीख को मछली पकड़ने गए थे। कोडियाकराई के पास मछली पकड़ते समय  श्रीलंका की नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बारह मछुआरे वनकिरयाई गांव के और बाकी कुड्डालोर और थारंगमबाड़ी के हैं। राज्य मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मछुआरों को वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मछुआरों को पूछताछ के लिए कांकेसंथुराई नौसेना शिविर ले जाया गया। उन्हें जाफना स्थित मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।