नवम्बर 26, 2024 6:23 अपराह्न

printer

तमिलनाडु के चार दिवसीय दौरे पर जायेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तमिलनाडु के चार दिवसीय दौरे पर जायेंगी। राष्ट्रपति कल रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगी। गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन, उदगमंडलम में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।