तमिलनाडु में कच्चाथीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव कल संपन्न हुआ। तमिलनाडु से कुल तीन हजार सात सौ 41 श्रद्धालु इस अनूठे महोत्सव में शामिल हुए। इस महोत्सव का मछुआरा समुदाय में धार्मिक महत्व है। इसमें श्रीलंका से आए मछुआरे शामिल हुए। महोत्सव के लिए बड़ी संख्या में मशीनीकृत और गैर-मशीनीकृत नौकाओं को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा रामेश्वरम से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा तक ले जाया गया और यात्रा को सुगम बनाने के लिए श्रीलंका की नौसेना को सौंप दिया गया। कच्चाथीवू द्वीप पर रात्रि प्रवास के बाद, श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्वदेश लौट गए। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, मछली पकड़ने वाली नौकाओं के काफिले को भारतीय तटरक्षक बल की जमीनी और हवाई इकाइयों द्वारा सुरक्षा और निगरानी में रखा गया था।
News On AIR | मार्च 1, 2026 6:54 अपराह्न
तमिलनाडु: कच्चाथीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव संपन्न