मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 1, 2024 8:38 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के निकट कराईकल और महाबलिपुरम पहुंचा चक्रवाती तूफान फेंजल

चक्रवाती तूफान फेंजल कल रात तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के निकट कराईकल और महाबलिपुरम पहुंच गया है। रात साढे़ दस से साढे़ ग्‍यारह के बीच चक्रवात उत्‍तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से गुजरा, उस समय 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं।

 

तूफान अब पश्चिम, दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा। तूफान के कारण उत्‍तरी तमिलनाडु और पडोसी पुडुचेरी में तेज बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। तेज बारिश के कारण चेन्‍नई हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा और शहर के बहुत से हिस्‍सों में आवाजाही लगभग शून्‍य हो गई, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

 

 

इसके आस-पास के जिलों और पुडुचेरी में सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, रेल और हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला