भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु और असम में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सह-प्रभारी भी नियुक्त किया है।
वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना बेन जरदोष को सह-प्रभारी भी नियुक्त किया है।