फ़रवरी 9, 2026 7:28 पूर्वाह्न

printer

तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।