मार्च 1, 2026 8:44 अपराह्न

printer

तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑटोमेशन, डेटा-आधारित निर्णय लेने और इंटेलीजेंस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नई दिल्ली में संपन्न हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में इस बात का उल्‍लेख किया कि एआई-संचालित समाधान भारत के कैंपस भर्ती प्रणाली को कैसे नया रूप दे रहे हैं।

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मिनट हायर के वंश त्यागी ने कहा कि भारत में कैंपस फिलहाल प्लेसमेंट की प्रक्रिया सात से आठ दिनों में पूरी करते हैं। मिनट हायर को भारत का पहला डिजिटल प्लेसमेंट प्लेटफॉर्म बताते हुए श्री त्यागी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म इन मैन्युअल प्रक्रियाओं को समाप्त कर पूरी प्रक्रिया को केवल दो घंटे में पूरा कर सकता है।