मई 2, 2025 9:47 पूर्वाह्न

printer

तकनीकी कारणों से परमाणु वार्ता के चौथे दौर को ईरान, अमरीका और ओमान ने स्थगित करने का फैसला किया

ईरान, अमरीका और ओमान ने तकनीकी कारणों से परमाणु वार्ता के चौथे दौर को स्थगित करने का फैसला किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अरागची ने एक निष्पक्ष और संतुलित समझौता करने के लिए अपने देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

 

 

यह समझौता प्रतिबंधों को खत्‍म करते हुए यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्‍यों के लिए हो। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए पहले से कहीं अधिक प्रतिबद्ध है। इससे पहले अप्रैल में, अमरीका के विशेष दूत स्टीवन विटकॉफ ने मस्कट में श्री अरागची से मुलाकात की।