मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 21, 2025 12:09 अपराह्न

printer

तकनीकी कारणों से तीन ट्रेनों को रद्द किया गया, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज बदले मार्ग से चलेगी। तकनीकी कारणों से तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रांची मंडल के सीपीआरओ ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन पर यार्ड के विकास कार्य की वजह से रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज अपने निर्धारित मार्ग गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 25 और 26 फरवरी को, आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26 फरवरी को और संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी को रद्द रहेग। रांची मंडल के हटिया-नुआगां रेलखंड के टाटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।