अप्रैल 26, 2024 1:37 अपराह्न

printer

तंजानिया में भीषण बारिश और भूस्खलन से 155 की मौत और 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

तंजानिया में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 155 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। संसद में प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने कहा कि अलनीनो जलवायु पैटर्न ने मौजूदा बारिश के मौसम को और बदतर बना दिया है, इस कारण बाढ़ आ गई है और सड़कें, पुल तथा रेल-संपर्क टूट गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बारिश से दो लाख से अधिक लोग और 51 हजार घर प्रभावित हुए है। स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। आपातकालीन सेवाएं बाढ़ से प्रभावित लोगों का बचाव कर रही हैं।    

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला