तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज भारतीय रक्षा बलों के साथ बातचीत की और भारतीय रक्षा साइबर सुरक्षा सुविधाओं का दौरा किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान साइबर क्षेत्र में सहयोग और वर्तमान रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह बातचीत भारत और तंजानिया के रक्षा बलों के बीच तकनीकी विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज का प्रतिनिधिमंडल आज से तीन दिन की भारत यात्रा पर है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा बलों के बढ़ते तालमेल और सामरिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।