दिसम्बर 10, 2025 10:10 अपराह्न

printer

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने ‘दीपावली गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम के साथ ऐतिहासिक सांस्कृतिक उपलब्धि का उत्सव मनाया

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में दीपावली गोज ग्लोबल नामक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक उपलब्धि का उत्‍सव मनाया। यह कार्यक्रम दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किए जाने का प्रतीक है। दीपावली को यह मान्यता 10 दिसंबर 2025 को यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति की बैठक में प्रदान की गई। यह बैठक वर्तमान में 7 से 13 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली के लाल किले में जारी है।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा कि दीपावली, प्रकाश का त्योहार और सार्वभौमिक मूल्यों का प्रतीक है।