अमरीका के नेताओं की हत्या की साजिश के आरोपी पाकिस्तान के नागरिक आसिफ मर्चेंट ने दावा किया है कि उसे डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन की हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था।
47 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक ने ब्रुकलिन की एक संघीय अदालत में अपने बयान में कहा कि उस पर ऐसा करने के लिए ईरान के खुफिया एजेंटों ने दबाव डाला था। अमरीका के मीडिया के अनुसार पूर्व बैंकर आसिफ मर्चेंट पर आतंकवाद और हत्या के लिए सुपारी देने का आरोप है।