हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद लोकसभा ने लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के सम्पूर्ण होने तक विभिन्न क्षेत्रों में ज़िम्मेदारी सौंपी है, जिसके तहत डॉक्टर बिशन शाशनी को जिला लाहौल स्पीति का कॉर्डिनेटर बनाया गया है। राजीव किमटा को विधानसभा क्षेत्र मंडी सदर, राजिंदर मोहन को जोगिंदर नगर तथा उमेश शर्मा को जिला सोलन का सोशल मीडिया कोर्डिनेटर बनाया गया है।
सुनील शर्मा को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के साथ सम्बद्ध कर डॉक्टर विजय डोगरा के सहयोग करने की जिमेवारी दी गई है, जबकि पवन ठाकुर को देहरा व जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिये कार्डिनेटर तथा विद्या सागर शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर का कार्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला उपचुनाव के लिए चिन्तराम, विक्रमजीत शर्मा व दीपक गुलेरिया को जिला कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सोलन विधानसभा क्षेत्र कोर्डिनेशन कमेटी में अतिरिक्त सदस्यों को सम्मिलित किया है जिनमे पलक राम कश्यप, जीतराम कश्यप, विशंभर ठाकुर, राम दास व सत्या कश्यप को शामिल किया गया है।
ललित कुमार को जिला चम्बा की चुराह विधानसभा क्षेत्र तथा पीताम्बर जायसवाल को जिला कांगड़ा की देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।